फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सैनिक स्कूलों की इंट्रा ग्रुप हॉकी प्रतियोगिता कल से

Sat, 09 May 2026 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
हाॅकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। सैनिक स्कूल में राष्ट्रीय खेलों के पहले चरण की इंट्रा-ग्रुप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 10 मई से 15 मई तक सैनिक स्कूल कुंजपुरा में किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न सैनिक स्कूलों से अंडर-15 व अंडर-17 आयु वर्ग में 112 पुरुष और 48 महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। एक दिन में तीन मुकाबले होंगे।
प्राचार्य कैप्टन भारतीय नौसेना गुरबीर सिंह ने बताया कि यह एक मेगा इवेंट साबित होने वाला है, क्योंकि सैनिक स्कूल कुंजपुरा इस विशाल आयोजन की मेजबानी कर रहा है। सैनिक स्कूल सोसाइटी का यह प्रयास स्वागत योग्य है। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में साईं कुंज युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और मेजबान स्कूल के युद्ध नायकों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिक स्कूल कुंजपुरा के उपप्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल निर्मलजीत सिंह प्रतियोगिता के मुख्य समन्वयक होंगे। इस प्रतियोगिता में मेजबान सैनिक स्कूल कुंजपुरा समेत सैनिक स्कूल कपूरथला, सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा, सैनिक स्कूल नगरोटा के साथ-साथ पब्लिक मोड से संचालित सैनिक स्कूल वुड पार्क हमीरपुर से अत्यंत प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें