फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार, 26 किलो गांजा फूल पत्ती बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को 26 किलो गांजा पत्ती सहित गिरफ्तार किया है।
एंटी नारकोटिक्स सेल के टीम इंचार्ज निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि टीम 27 सितंबर की शाम अपराध रोकथाम के लिए थाना घरौंडा एरिया में मौजूद थी। उसी समय टीम ने सूचना के आधार पर बंद पड़े सितरा पंजाबी ढाबा के पास से उत्तर प्रदेश नंबर के कैंटर से एक व्यक्ति को काबू किया। जिसने पूछताछ में अपना नाम सुरेंद्र सिंह निवासी सिंभल खेड़ा रामपुरा उझेनिया, थाना जहानाबाद, जिला पीलीभीत बताया।
कैंटर की तलाशी लेने पर केबिन से प्लास्टिक के दो वजनदार कट्टे बरामद हुए। जिसमें से एक कट्टे में 15 किलो व दूसरे में 11 किलो, कुल 26 किलो गांजा फूल पत्ती बरामद हुई। कैंटर को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह ट्रक में ड्राइवरी करता है। वह गांजा फूल पत्ती को पंजाब के लुधियाना से एक व्यक्ति से दो हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीद कर लाया था। आरोपी इसे हरियाणा के विभिन्न जगहों पर दो से तीन गुना महंगे दाम पर सप्लाई करने वाला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें