फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रक की टक्कर से जूडो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत

Sun, 17 May 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जींद-गोहाना ग्रीन फील्ड हाईवे पर ट्रक और कार की टक्कर में जूडो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक पिता की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव जौरासी (पानीपत) निवासी 24 वर्षीय नरेश शनिवार को कार से जींद-गोहाना ग्रीन फील्ड नेशनल हाईवे से जींद आ रहा था। गांव चाबरी टोल प्लाजा से निकलते ही आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कार ट्रक के पीछे जा घुसी। भिड़ंत से नरेश बुरी तरह कार में फंस गया। राहगीरों ने काफी जतन कर उसे बाहर निकाला। ट्रक चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने नरेश काे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिल्लूखेड़ा थाना के जांच अधिकारी विजेंद्र ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ जांच जारी है। वहीं मृतक के पिता रोहताश ने बताया कि नरेश जूडो का अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी था। नरेश ने जूड़ो में कॉमनवेल्थ गेम में स्वर्ण पदक जीता था। वह सुबह घर से अपने जींद में किसी दोस्त से मिलने की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें