करनाल। भाजपा की प्रदेश महामंत्री डाॅ. अर्चना गुप्ता टिम्बर मार्केट में बीर लुम्बर प्रतिष्ठान पर एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत पहुंचीं। उनके साथ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान सौरभ चौधरी और भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर भी पहुंचे। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार व्यापारियों का हमेशा ध्यान रखती है।
हरियाणा में भाजपा के 11 साल के कार्यकाल में व्यापारियों को शोषण और अफसरशाही से मुक्त रखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि जनसंघ के समय से ही भाजपा के साथ व्यापारी रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने में व्यापारी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं, स्वागत भाषण अनिल जैन ने दिया। उन्होंने यहां पहुंचने पर सभी का स्वागत किया। इस मौके पर राजन जैन, सुरेश जिंदल, योगेश गुप्ता, अमित गुप्ता, राजेश जैन, मुकेश बंसल, संजीव बंसल, पंकज जैन मौजूद रहे। संवाद