कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कार्यालय प्रमुख संयुक्त निदेशक
करनाल। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के 75वें स्थापना दिवस पर उप क्षेत्रीय कार्यालय में प्लेटिनम जुबली समारोह आयोजित हुआ। यह अवसर निगम की 75 वर्षों की सेवा-यात्रा का प्रतीक रहा, जिसने देश के श्रमिक वर्ग को सामाजिक सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाएं और आर्थिक संरक्षण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से हुआ। समारोह में पेंशनरों, बीमाकृत व्यक्तियों और नियोजकों को प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। नियोजक पक्ष से सिग्नस महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल पानीपत, अमृतधारा हॉस्पिटल विवान होटल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। ब्यूरो