फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पॉलिसी अपडेट करने का झांसा दे भेजा लिंक, क्लिक करते ही कटे 4.93 लाख

Wed, 25 Feb 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। साइबर ठग ने स्वास्थ्य पॉलिसी अपडेट कराने के नाम पर सेक्टर-7 निवासी अनिल कुमार से 4.93 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने उनके पास एक लिंक भेजा। क्लिक करते ही फोन हैक हो गया। चार ट्रांजेक्शन में खाते से राशि निकाल ली गई। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अनिल कुमार के पास 17 फरवरी को कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा कि उनकी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी समाप्त हो गई है। अनिल ने अन्य कोई पॉलिसी लेने से मना किया। इस पर दूसरी ओर से कहा गया कि अगर नहीं लेनी है तो आपके पास एक लिंक आया है, उस पर क्लिक कर दें। उन्होंने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो मोबाइल फोन हैक हो गया। उनके आरबीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड से चार बार में चार लाख 93 हजार 500 रुपये निकाल लिए गए। साइबर ठगों ने पहली बार में 1.45 लाख रुपये, दूसरी में एक लाख रुपये, तीसरी में 49 हजार 500 रुपये और चौथी बार में एक लाख 99 हजार रुपये निकाले। उन्हें जब ठगी का पता लगा तो साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी कनूप्रिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी कोई जानकारी साझा न करें। कोई लिंक भेजा जाए तो उस पर क्लिक न करें। आजकल ये पैंतरे अपनाकर साइबर ठग लोगों के खाते खाली कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें