करनाल। स्वाभिमानी मराठा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सागवाल और संस्थापक डॉ. कृषि राज टकले पाटिल ने अहिल्या देवी होल्कर के अपमान की कड़े शब्दों में निंदा की है। काशी विश्वनाथ स्थित मणिकर्णिका घाट पर अहिल्या देवी होल्कर की ओर से निर्मित मंदिर को क्षति पहुंचाने की घटना ने पूरे देश के शिवभक्तों और मराठा समाज में भारी रोष पैदा कर दिया है। सागवाल ने कहा कि अहिल्या देवी ने उस समय हिंदू धर्म की रक्षा और मंदिरों का पुनरुद्धार किया जब विपरित परिस्थितियां थीं। उनके निर्मित निर्माण को तोड़ना न केवल मराठा समाज, बल्कि पूरे क्षत्रिय समाज और भारतवर्ष की सांस्कृतिक विरासत का अपमान है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से इस मामले में तुरंत स्पष्टीकरण और सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है। ब्यूरो