फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ओपीडी में टोकन सिस्टम शुरू करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
- कायाकल्प की टीम ने तीन घंटे तक नागरिक अस्पताल की जांचीं सुविधाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। कायाकल्प की क्वालिटी असेस्मेंट टीम ने सोमवार को नागरिक अस्पताल में करीब तीन घंटे निरीक्षण कर सुविधाएं जांचीं। टीम ने स्थानीय अधिकारियों को ओपीडी में टोकन सिस्टम शुरू करने के निर्देश जारी किए। ताकि मरीजों को क्रम और समय अनुसार इलाज मिल सके। टीम में नागरिक अस्पताल सोनीपत के डाॅ. संदीप लठवाल, नवीन दहिया, आईसीएन सुमन व नर्सिंग ऑफिसर ज्योति शामिल रहीं।

कायाकल्प टीम ने सबसे पहले नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया व मरीजों को मिल रहे उपचार की जानकारी ली। स्टाफ इमरजेंसी मरीज की किस प्रकार देखभाल करता है यह भी चेक किया गया। इसके बाद ओपीडी ब्लॉक में डॉक्टरों के केबिन में जाकर वहां पर रोगियों के उपचार संबंधी जानकारी ली। इसके बाद टीम अस्पताल की दूसरी मंजिल स्थित विभिन्न काउंटरों पर गई जहां उन्होंने रोगियों से बातचीत कर उनका हाल जाना।
विज्ञापन

टीम ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और शौचालयों में जाकर भी व्यवस्थाओं को जांचा। टीम ने अस्पताल में डॉक्टर की ओर से की जा रही रोगियों की देखभाल की व्यवस्थाओं को भी जांचा। इसके बाद टीम एक्सरे रूम, सीटी स्कैन सेंटर, अल्ट्रासाउंड सेंटर भी गई। अस्पताल में लगाए गए कैमरों व सुरक्षा का भी जायजा लिया गया। ब्लड बैंक में जांच की। यहां पर उन्होंने डॉ. संजय वर्मा व अन्य कर्मचारियों से बातच की। टीम ने गायनी वार्ड, जच्चा-बच्चा वार्ड, निक्कू वार्ड आदि का भी निरीक्षण किया। कायाकल्प टीम सदस्य डाॅ. संदीप लठवाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई व्यवस्थाओं को चेक किया गया है और इसकी रिपोर्ट मुख्यालय सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

ये है कायाकल्प योजना

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में स्वच्छता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए 15 मई, 2015 को एक राष्ट्रीय पहल कायाकल्प की शुरुआत की थी। कायाकल्प योजना में इलाज सुविधाएं, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टाफ, मरीज की संख्या के आधार पर रेटिंग तय की जाती है। इसके अलावा वेंटीलेटर, प्रति बेड डॉक्टर, नर्स की संख्या, ओटी इक्यूपमेंट, एयर फिल्टर, संक्रमण से बचाव, ऑपरेशन में प्रोटोकाल का पालन, मरीज को कितने समय में इलाज मिला यह भी देखा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें