इंद्री। स्वास्थ्य विभाग की सार्थक टीम ने शुक्रवार को इंद्री नागरिक अस्पताल का भी निरीक्षण किया। खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। टीम ने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप अबरोल से चिकित्सकों की कमी, उपचार के लिए आवश्यक उपकरणों की अनुपलब्धता और गैर संक्रामक रोगों के इलाज के लिए अलग से बाह्य रोगी विभाग स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की। डॉ. अबरोल ने बताया कि खंड के समोरा गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला मुख्यालय को भेजी जाएगी। संवाद