करनाल जिले के घरौंडा के गांव कैरवाली में हमारी योजना-हमारा विकास योजना के तहत सामाजिक संस्था अडिग व अर्पणा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता गांव के सरपंच संजू ने की। कार्यक्रम में ग्रामीणों को जीपीडीपी व संस्था के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी गई। संस्था के प्रोजेक्ट सुपरवाइजर राजेंद्र ने बताया कि सरकार की ओर से गांव के समग्र विकास के लिए जीपीडीपी योजना चलाई गई।
इसके तहत अडिग दिल्ली व अर्पणा संस्था ने कस्बे के पांच गांवों को गोद लिया है। इसमें बीड़ बडौली, सदरपुर, बल्हेड़ा, कैरवाली और गढ़ी भरल शामिल है। संस्था इन गांवों में होने वाले विकास कार्यों की देखरेख में अपनी भागीदारी निभाएगी और गांवों को शहरों की तरह स्मार्ट बनाने पर कार्य करेगी। सरपंच संजू ने बताया कि गांवों के विकास के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई है, लेकिन जीपीडीपी जैसी योजनाओं को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों के सहयोग की बहुत जरूरत पड़ती है। मौके पर ग्राम सचिव प्रीतम मोर, पंच आरती, रजनी, अमित, सुमन देवी, दीपचंद, रंजना, बालकिशन आदि मौजूद रहे।