राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं को संबोधित करते डॉ. दीपक शर्मा । संस्थान
करनाल। राजकीय महिला कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन स्वदेशी व स्थानीय उत्पादों के महत्व विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानाचार्य डॉ. विवेक राणा ने छात्राओं को स्वदेशी अपनाने और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इसमें छात्राओं के लिए पोस्टर मेकिंग व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसके अंतर्गत रैली व परेड निकालते हुए स्वदेशी अपनाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। ब्यूरो