फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वार्ड-19 में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
वार्ड नबंर 19 का निरीक्षण करती नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा। प्रवक्ता
विज्ञापन
करनाल। नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने बुधवार को वार्ड नंबर 19 का दौरा कर विकास कार्यों और जनसुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पार्षद राजेश कुमार अग्गी के साथ वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया और पार्क, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज, बरसाती पानी की निकासी, सफाई व्यवस्था सहित निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन

निगमायुक्त ने बताया कि वार्ड में कुल 17 विकास कार्यों के टेंडर लगाए गए हैं। इनमें से 10 कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि चार कार्य प्रगति पर हैं। दो कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति मिलनी है और एक कार्य टेंडर प्रक्रिया में है। इन सभी कार्यों पर करीब 4 करोड़ 48 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने अभियंताओं को नियमित रूप से मौके का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें