फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शिक्षण में नवाचार, टीएलएम के उपयोग पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में निपुण हरियाणा कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में कक्षा शिक्षण में नवाचार, टीएलएम के प्रभावी उपयोग और विद्यार्थियों की सीखने की प्रगति पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही शिक्षकों को कार्यक्रम के लक्ष्यों, कक्षा-स्तर पर अपेक्षित अधिगम परिणामों, गतिविधि-आधारित शिक्षण, बाल-केंद्रित शिक्षण विधियों और सतत व समग्र मूल्यांकन से जुड़ी अवधारणाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी धर्मपाल चौधरी ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों में आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता को मजबूत बनाना है। कार्यशाला में लगभग 106 शिक्षकों ने भाग लिया। इस मौके पर धर्मेंद्र चौधरी, कविता कंबोज, अनिल कुमार, अनुपमा, रजत, रीना, रविंद्र कुमार, एबीआरसी युगल किशोर, डॉ. बारू राम सहित अन्य शिक्षकों ने विभिन्न शिक्षा-संबंधी विषयों पर गहन संवाद किया। प्रशिक्षण के सफल संचालन में मीडिया कोऑर्डिनेटर महेंद्र कुमार, मानसिंह चंदेल और धर्मवीर लठवाल ने कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें