करनाल। राजकीय महिला महाविद्यालय में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय संविधान, निर्वाचन प्रणाली, मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया से लेकर ईवीएम-वीवीपैट और समावेशी लोकतंत्र से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में दयाल सिंह कॉलेज ने प्रथम, श्री गुरु तेग बहादुर गवर्नमेंट कॉलेज तरावड़ी ने दूसरा और राजकीय महिला महाविद्यालय ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विषय की गहन समझ का परिचय दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, विशेषकर प्रथम बार मतदान करने वाले छात्राओं में मतदाता जागरूकता बढ़ाना और प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में शामिल करने के महत्व को रेखांकित करना था।इस मौके पर प्राचार्य डॉ. विवेक रंगा मौजूद रहे। संवाद