फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश इनोवा छोड़ सफारी ले गए

Sun, 15 Jun 2014 12:15 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा में शुक्रवार की रात को टोल प्लाजा के पास से सफारी छीनने में प्रयोग की गई इनोवा गाड़ी को मधुबन पुलिस ने गांव बसताड़ा की एक कॉलोनी के पास से बरामद किया है।
विज्ञापन


गाड़ी लूटने की सूचना मिलते ही करनाल व पानीपत पुलिस में अफरातफरी मच गई और चाराें ओर नाकेबंदी कर दी गई। पानीपत पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

बदमाश इनोवा गाड़ी में सवार होकर पानीपत टोल प्लाजा के पास खड़े थे। मधुबन पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात को कुछ युवक सफारी गाड़ी में सवार होकर पानीपत टोल प्लाजा के पास लघुशंका के लिए रुके थे।
विज्ञापन


लघुशंका करने के बाद जब गाड़ी में बैठने लगे तो कुछ युवकों ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी और गाड़ी छीनकर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पानीपत पुलिस ने इसकी सूचना घरौंडा व मधुबन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस जांच में जुट गई। लुटेरे इनोवा गाड़ी को बसताड़ा गांव की एक कॉलोनी के पास छोड़कर फरार हो गए और सफारी गाड़ी को साथ ले गए।

मधुबन पुलिस ने गाड़ी को बरामद कर इसकी सूचना पानीपत पुलिस को दी। रात को ही पानीपत पुलिस मधुबन पुलिस स्टेशन में पहुंची और गाड़ी की निशानदेही की।

मधुबन थाना प्रभारी जनक राज ने बताया कि शुक्रवार की रात को पानीपत सिटी थाने से वीटी आई थी कि कुछ युवक पानीपत टोल प्लाजा के समीप से एक सफारी गाड़ी को लूटकर फरार हुए हैं।

गाड़ी को लूटने में इनेवो गाड़ी का उपयोग किया है। इनोवा गाड़ी बसताड़ा के पास से बरामद कर ली है और पानीपत पुलिस को सूचना दी है।

सिटी पानीपत थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रात को पानीपत टोल प्लाजा के पास से एक सफारी गाड़ी लूटने की सूचना मिली थी। पुलिस ने चाराें ओर नाकेबंदी कर सफारी गाड़ी को लूटने में उपयोग की गई इनोवा गाड़ी को मधुबन पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें