युवा सम्मेलन को लेकर जानकारी देते किसान सेल के प्रदेश अध्यक्ष फूल सिंह मंजूरा। संवाद
निसिंग। इनेलो पार्टी की ओर से 23 मार्च को नरवाना में होने वाले युवा सम्मेलन के लिए शुक्रवार को निसिंग के गुरु रविदास मंदिर में बैठक आयोजित हुई। पार्टी के किसान सेल के प्रदेश अध्यक्ष फूल सिंह मंजूरा ने कहा की सम्मेलन शहीदों के सम्मान में होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेशभर से बड़ी संख्या में युवा नरवाना पहुंचेंगे और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएंगे। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा सरकार से हर वर्ग त्रस्त है। सरकार ने 70 हजार बुजुर्गों की पेंशन काटने और गरीबों के बीपीएल कार्ड काटने का काम किया है। कंवरपाल बुटाना, सुखचैन सिंह, सोनिया चौहान, राजबीर बस्तली, कृष्ण आदि मौजूद रहे। संवाद