फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: किसानों को मुआवजा न देने और धान घोटाले के खिलाफ इनेलो का विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के कार्यकर्ताओं ने खराब हुई फसलों का मुआवजा न देने और धान घोटाले के खिलाफ लघु सचिवालय पर जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया। यहां तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को सुबह इनेलो कार्यकर्ता नगर के सेक्टर-12 में पेट्रोल पंप के पास एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। इनेलो किसान सेल के प्रदेश अध्यक्ष फूल सिंह मंजूरा ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में हजारों एकड़ में खड़ी फसलों के बारिश से बर्बाद होने पर सरकार की ओर से कोई मुआवजा न देने, मंडियों में धान और बाजरे की फसल को एमएसपी से कम दामों में खरीदकर किसानों को लूटने को लेकर आज यह प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी किसानों की समस्याओं को लेकर कोई कदम नहीं उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रधान सुरजीत शामगढ़ ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करना चाहती है। करोड़ों रुपये का धान घोटाला किया गया है। किसानों की फसलें एमएसपी पर खरीदने के वादे किए गए थे जोकि नहीं हो रहीं। प्रदेश के 12 जिलों में लगभग साढ़े चार लाख किसानों की 19 लाख एकड़ फसल का नुकसान हुआ है। लगभग छह हजार गांव प्रभावित हुए हैं। धान मेें नमी के नाम पर 300-400 रुपये प्रति क्विंटल और बाजरे में 700-800 रुपये प्रति क्विंटल की कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को मुआवजा कम से कम प्रति एकड़ 50 हजार रुपये दिया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों मे धर्मवीर पाढा, राज्य उप प्रधान यशवीर राणा, रामकुमार ऐबला, जयपाल पूनिया, कृष्ण कुटेल, नरेश रंगरूटी खेड़ा, महिला प्रधान कविता धनखड़, मेहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें