करनाल। उड़ाना में एक किराने की दुकान से चोर गल्ले से 12 हजार रुपये व अन्य सामान ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में मुकेश कुमार ने बताया कि उसकी गांव में किराने की दुकान है। वह रात को दुकान बंद कर घर चला गया था। जब सुबह दुकान खोलने के लिए गया तो शटर टूटा था। जब गल्ला चेक किया तो 12 हजार रुपये व सामान गायब था। संवाद