करनाल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बुधवार को ‘कैम्पेन श्रमिक सुरक्षा अभियान’ व ‘जागरूक जाओ’ के तहत आईटीआई के विद्यार्थियों के लिए हरियाणा रोडवेज वर्कशॉप में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. इरम हसन ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता नरेश कुमार रंगा ने विद्यार्थियों व सदस्यों को श्रमिक सुरक्षा अभियान की जानकारी दी और उन्हे श्रमिकों अधिकारों व मुफ्त कानूनी सेवाओं बारे जागरूक किया। आईओएम विजय व डाटा लीडस मिष्टी ने बताया कि किसी भी तरह की जानकारी के लिए कोई भी व्यक्ति जिला एडीआर सेंटर में स्थापित जागरूक जाओ केंद्र पर संपर्क कर सकता है। संवाद