संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल एवं स्वच्छता सहयोग संगठन ने खंड असंध के फफड़ाना गांव कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जल संरक्षण व जल जनित रोगों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।
जिला सलाहकार नेहा शर्मा ने बताया कि पानी के बिना जीवन संभव नहीं है। यह हमारे रोजमर्रा के जीवन में एक महत्वपूर्ण प्रेरक शक्ति है इसलिए पानी को स्वच्छ रखने और साफ पानी पीना जरूरी है। दूषित पाान से टाइफाइड, पीलिया जैसी खातक बीमारियों हो सकती है। हमें क्लोरीन युक्त पानी ही पीना चाहिए।
मुख्य रसायन विशेषज्ञ अमित राणा ने क्लोरीन की जांच की पूरी विधि ग्रामीणों को बताई। दूषित जल से जनित रोग एवं उसके उपचार भी बताएं। जल घर का डोजर भी चेक किया गया। इसी कड़ी में चिड़ाव के जुंडला गांव के जलघर का निरीक्षण कर ओटीटी किट के द्वारा पानी की गुणवत्ता जांची गई। इस मौके पर जेई सुनील शर्मा, कनिष्ठ अभियंता बलबीर सिंह व बीआरसी नवनीत सिंह व पंप ऑपरेटर मौजूद रहे।