करनाल। राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को महत्वपूर्ण दिवस आयोजन समिति ने गुरु तेग बहादुर जयंती के उपलक्ष्य में व्याख्यान का आयोजन किया। मुख्य वक्ता प्रो. गुरिंदर सिंह ने गुरु तेग बहादुर के जीवन, उनके त्याग, सहिष्णुता, मानवीय मूल्यों और धार्मिक स्वतंत्रता के लिए दिए गए बलिदान पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरु ने न केवल समाज में शांति और भाईचारे का संदेश दिया, बल्कि अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाते हुए मानव अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। डाॅ. कुलवंत, डाॅ. दीपक शर्मा, डाॅ. हंसराज और डाॅ. अनिल आदि मौजूद रहे। संवाद