करनाल। राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को हिंदी पखवाड़ा उत्सव के तहत फिल्म स्क्रीनिंग विषय पर परिचर्चा की गई। इसमें राही मासूम रजा, धर्मवीर भारती, कमलेश्वर जैसे साहित्यकारों और उनका हिंदी सिनेमा में योगदान विषय पर छात्राओं को फिल्म दिखाई गई। प्राचार्या विवेक रंगा ने बताया कि हिंदी साहित्य और सिनेमा के संबंधों का अतीत भले ही कुछ भी रहा हो लेकिन आज के इस नए दौर में हिंदी साहित्य और सिनेमा के संबंधों की तस्वीर भी बदल रही है, जोकि निश्चित ही आने वाले समय के लिए भरपूर उम्मीद जगाती है। इस अवसर पर हिंदी विभाग के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे। संवाद