फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निगम कर्मियों ने मांगों को लेकर सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Sat, 27 Sep 2025 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
128.... हाथ में उल्टी झाड़ू पकड़ कर प्रदर्शन करते नगर पालिका सफाई कर्मचारी संवाद
विज्ञापन
करनाल। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व ठेका प्रथा बंद करने की मांग को लेकर शुक्रवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। यहां से सभी कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम से तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि भी पहुंचे। कर्मियों ने दो नवंबर को कुरुक्षेत्र में महारैली करने का निर्णय लिया। एसकेएस प्रधान सुशील गुर्जर, सचिव सेवाराम बड़सर, संघ के जिला प्रधान वीरभान बिडलान, राज्य महासचिव शारदा, नरेश कुमार अठलवाल, सुभाष प्रोचा, विनोद प्रोचा, धर्मबीर व मीना देवी आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें