जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित सेमिनार में अपने विचार रखते एसएसबी मेंटर सोहित कुमार। संवाद
करनाल। जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को हरियाणा बटालियन एनसीसी की ओर से भारतीय सशस्त्र बलों में कॅरिअर के अवसर विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। एनसीसी कैडेट्स व विद्यार्थियों को एनडीए, सीडीएस, एएफकैट और टीईएस जैसे अधिकारी प्रवेश योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं फर्स्ट ऑफिसर डॉ. केवल कृष्ण ने विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा की तैयारी, एसएसबी इंटरव्यू प्रक्रिया, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं शारीरिक फिटनेस के महत्व के बारे में जानकारी दी। कैडेट्स की ओर से साक्षात्कार संबंधित प्रश्न भी पूछे गए। सोहित कुमार, सूबेदार मेजर बलराज सिंह, संदीप कुमार, राजेंद्र सिंह, आरएस तोमर, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद