करनाल। मेयर रेणु बाला गुप्ता और भाजपा नेता बृज गुप्ता के परिवार में गहरा शोक छा गया है। उनकी ज्येष्ठ भाभी और श्रवण गुप्ता की पत्नी उषा गुप्ता का मंगलवार सुबह निधन हो गया। चौधरी कॉलोनी स्थित उनके निवास पर बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र के लोग पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम यात्रा उनके निवास से शुरू होकर शिवपुरी श्मशान घाट तक पहुंची, जहां धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। ब्यूरो