करनाल। जन कल्याण पैरामेडिकल कॉलेज में वीरवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जागरूकता शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डाॅ. इरम हसन ने श्रमिक सुरक्षा अभियान के तहत श्रमिकों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। पंजीकृत श्रमिकों को मिलने वाली सभी सुविधाओं से अवगत करवाया गया। डाटालीड्स विजय ने विद्यार्थियों को श्रमिकों संबंधित सुरक्षित प्रवासन प्रक्रिया और अनियमित प्रवासन के जोखिमों बारे भी जानकारी दी। जानकारी के लिए कोई भी व्यक्ति जिला एडीआर सेंटर मे स्थापित ”जागरूक जाओ“ केंद्र पर संपर्क कर सकता है। संवाद