फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मानव सेवा संघ में 24 को होगा रिटायर्ड कर्मचारियों का सम्मेलन

Fri, 21 Nov 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
मानव सेवा संघ में 24 को होगा रिटायर्ड कर्मचारियों का सम्मेलन
विज्ञापन
करनाल। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की करनाल खंड की बैठक वीरवार को कर्ण गेट स्थित कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता खंड प्रधान लाभ सिंह आर्य और संचालन सचिव ताराचंद सैनी ने किया। राज्य सचिव कृष्ण चंद शर्मा ने रिटायर्ड कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि 22 व 23 फरवरी 2026 को कुरुक्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारियों का सम्मेलन होगा। इसमें आगे के आंदोलन के लिए चर्चा होगी। जिला सचिव ओमप्रकाश सिंहमार ने बताया कि 24 नवंबर को जिला करनाल के रिटायर्ड कर्मचारियों का सम्मेलन मानव सेवा संघ में सुबह 10 बजे होगी। खंड कोषाध्यक्ष डॉ. अशोक अरोड़ा ने कहा कि 26 नवंबर को जन संगठन जिला स्तर पर महात्मा गांधी चौक पर एकजुट होकर अपनी मांगों के लिए जिलाधीश को ज्ञापन देंगे। राज सिंह राणा, रोहतास, जसवंत राय, सुरेंद्र ठाकुर, बालकिशन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें