फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्री-करनाल रोड को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया शुरू

Wed, 15 Mar 2017 11:36 PM IST
karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
 इन्द्री-करनाल सड़क को चार मार्गीय बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इस कार्य पर करीब 7954 लाख 45 हजार रुपये की राशि खर्च होगी। इंद्री क्षेत्र के लिए अगले वित्तीय वर्ष में भी करीब 20 सड़कें बनाने की मंजूरी मिली है। इस प्रकार से इंद्री क्षेत्र की कोई सड़क कच्ची नहीं रहेगी, बल्कि सभी सड़कें चकाचक हो जाएगी। इसके अलावा, इंद्री क्षेत्र में करीब 1133 लाख रुपये की धन राशि से सड़कों को मजबूत व चौड़ा करने का कार्य तेजी गति से चल रहा है।
विज्ञापन


यह जानकारी हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज ने दी। उन्होंने बताया कि इंद्री क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत व निर्माण करवाना मेरी प्राथमिकता में शामिल था, क्योंकि चुनाव के दिनों में लोगों से वादा किया था कि अगर हमारी सरकार बनी तो किसी भी सड़क को कच्चा नहीं रहने दिया जाएगा और मरम्मत का कार्य भी जल्द से जल्द करवाया जाएगा। हमारी सरकार ने अढ़ाई साल के कार्यकाल में ही पूरे प्रदेश की सड़कों की कायाकल्प कर दी है अब किसी भी क्षेत्र में सड़कों को लेकर कोई समस्या नहीं रही है। उन्होंने बताया कि सड़क तंत्र मजबूत होगा तो विकास की गति ओर अधिक तेजी से आगे बढ़ती है।

मंत्री ने बताया कि उपरोक्त के अलावा गांव धनौरा से कलरा तक की सड़क पर 14 लाख 67 हजार रुपये, करनाल-इंद्री रोड से संघोहा तक की सड़क पर 5 लाख 89 हजार रुपये, गांव सलारपुर से लंडौरा तक की सड़क पर 5 लाख 61 हजार रुपये, गांव घीड़ से सलारपुर तक की सड़क पर 14 लाख 18 हजार रुपये, गांव बड़ागांव से कुंजपुरा तक की सड़क पर 30 लाख 32 हजार रुपये, गांव उमरपुर स्कूल की सड़क पर 11 लाख 61 हजार रुपये, गांव बीड़माजरी की सड़क पर 5 लाख 84 हजार रुपये, गांव संघोहा से गांव लंडौरा-शाहपुर तक की सड़क पर 51 लाख 17 हजार रुपये, गांव कुंजपुरा से मुगलमाजरा तक की सड़क पर 5 लाख 64 हजार रुपये, गांव शेरगढ़ से धानौखेड़ी तक की सड़क पर 31 लाख 44 हजार रुपये, गांव कुराली की सड़क पर 15 लाख रुपये, गांव खेड़ी मानसिंह से पधाना तक की सड़कपर 43 लाख 63 हजार रुपये, गांव खेड़ी मानसिंह की सड़क पर 34 लाख 45 हजार, गांव चांदसमंद की सड़क पर 10 लाख 71 हजार, गांव रंदौली की सड़क पर 2 लाख 26 हजार तथा गांव चौगांवा से खुखनी तक की सड़क पर 12 लाख 56 हजार रुपये की राशि खर्च होगी। 
विज्ञापन


संघोहा से चुरनी तक बनेगी सड़क
 इसी प्रकार, गांव संघोहा से चुरनी तक की सड़क पर 5 लाख 39 हजार रुपये, इंद्री कस्बे से उमरी तक की सड़क पर 361 लाख 10 हजार रुपये, गांव अमरगढ़ की सड़क पर 7 लाख 28 हजार, गांव बीबीपुर जाटान की सड़क पर 4 लाख 38 हजार रुपये खर्च किये जाएंगे। गांव धनौरा से शेखपुरा तक की सड़क पर 18 लाख 84 हजार रुपये, इंद्री कस्बा से मनोहरपुर तक की सड़क पर 19 लाख 15 हजार रुपये, गांव डबाकौली कलां की सड़क पर 40 लाख 71 हजार रुपये, गांव मह मूदपुर की स्कूल सड़क पर 17 लाख 91 हजार रुपये, गांव खानपुर से छपरा तक की सड़क पर 61 लाख 17 हजार रुपये तथा गांव रंबा से राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर एक तक की सड़क के निर्माण पर करीब 173 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें