फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बदहाल है इंद्री राजमार्ग... कई जगह गहरे गड्ढे

विज्ञापन
खस्ता हाल इंद्री रोड । संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। इंद्री-करनाल राजमार्ग बदहाल है। करीब 20 किलोमीटर की सड़क का भारी वाहनों के कारण तारकोल भी फिसल गया है। इससे सड़क उबड़ खाबड़ है। वहीं कई जगह गहरे गड्ढे भी बने हुए हैं। ऐसे में यदि आप इस मार्ग से सफर करने वाले हैं तो जरा संभलकर ही वाहन चलाएं। सड़क का फिसला तारकोल अब भारी वाहनों के ब्रेक लगने के कारण पत्थरों के रूप में जमा हुआ है। ऐसे में रात में सड़क की खराब हालत के कारण हादसे हो रहे हैं। शुक्रवार को भी हुए हादसे में सड़क की खामी भी एक वजह मानी जा रही है।
यह हालात तब हैं जब करीब आठ माह पहले इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू लेकिन नई लेयर बिछाने का काम अब शुरू हुआ है। अमर उजाला टीम ने इंद्री तक राजमार्ग की स्थिति की पड़ताल की तो चौंकाने वाली स्थिति नजर आई। करनाल को यमुनानगर और उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले इस राजमार्ग पर एक मिनट में औसतन पांच ओवरलोड वाहन गुजरे। सभी की रफ्तार तेज थी और सामने गड्ढा आने पर जैसे ही ब्रेक लगाते तो सड़क का तारकोल भी पहियों के साथ आगे सरकने के बाद जमा मिला।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि सड़क पर कहीं भी डिवाइडर शुरू हो रहा है और कहीं भी खत्म हो रहा है। रात में चालक स्थिति को समझ सके, इसके लिए कोई संकेतक भी नहीं है। डिवाइडरों में भी अवैध कट बने हैं। 2019 में इस सड़क को फोरलेन किया गया था। तब भी करीब 150 से ज्यादा हादसे हुए थे। इस राजमार्ग पर इंद्री तक 20 गांव और 13 कॉलोनियां हैं। अन्य वाहन चालकों के अलावा यहां के लोगों को रोजाना खतरे भरा सफर तय करना पड़ता है।



सामान्य नहीं एनएच के मानकों पर बनाएं सड़क
सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ एडवोकेट संदीप राणा और शुभम का कहना है कि इंद्री राजमार्ग की स्थिति देखकर लगता है, इसे शहर की सामान्य सड़कों की तर्ज पर बनाया गया है। इसे राष्ट्रीय राजमार्ग के मानकों पर बनाया जाना चाहिए। जिस सड़क में निचली लेयर मजबूत न हो और उस पर भारी वाहन ज्यादा गुजरें, वहां ऐसे तारकोल वाहन के पहियों के दबाव में आगे खिसकता है।
विज्ञापन


वर्जन
करनाल से इंद्री राजमार्ग पर करीब 30 करोड़ की लागत से नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है। पिछले दिनों ग्रैप और सर्दी के कारण काम शुरू नहीं हो पाया। तब भी गड्ढों को भरवा दिया था। अब सड़क निर्माण का कार्य अब तेजी से चल रहा है। - रोहताश, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें