1003 उद्यान प्रशिक्षण संस्थान उचानी में इजराइली प्रतिनिधियों के साथ प्रशिक्षण में मौजूद कुलपति
- फोटो : 1003
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। उद्यान प्रशिक्षण संस्थान ऊंचानी में सोमवार को इंडो-इजराइल मिशन के तहत कृषि में महिला सशक्तिकरण विषय पर दोदिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया है। मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने कहा कि इजराइल के साथ भारत के मजबूत संबंध हैं। बागवानी प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त निदेशक (उद्यान) एवं प्रधानाचार्य डॉ. बिल्लु यादव और आईबीडीसी उद्यान, रामनगर के उप निदेशक डॉ. सतेंद्र यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इजराइल दूतावास प्रमुख शनि रैपापोर्ट एत्सियोनी और राजनीतिक सलाहकार डॉ. सारा ओल्गा यानोवस्की ने कृषि क्षेत्र में महिलाओं को बढ़ावा देने के संबंध में अनुभव साझा किए। अनुमेहा भारद्वाज ने कृषि क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया। इंडो इजराइल परियोजना प्रभारी ब्रह्देमव ने पूरे आयोजन कि रूपरेखा तैयार की। एकीकृत मधुमक्खी पालन उत्कृष्टता केंद्र, रामनगर के संचालक व उप-निदेशक (उद्यान), डॉ. सत्येंद्र कुमार यादव ने भी जानकारी दी। ब्यूरो