फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी जागरण से ही भारत बनेगा महान : कश्मीरी लाल

Fri, 28 Nov 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठक कश्मीरी लाल ने कहा कि स्वदेशी की भावना आम जन मानस में जगाकर ही देश को आत्म निर्भर स्वावलंबी और विश्व की महान शक्ति बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को स्वदेशी और आत्म निर्भर भारत की थीम पर मनाया जाएगा। इस दिन रन फोर स्वदेशी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की हर दुकान और प्रतिष्ठान पर केवल स्वदेशी सामान ही बिकना चाहिए। वह वीरवार को जिले में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से डेहा बस्ती में टीबी रोगी किट वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर लगभग 46 रोगियों को किट वितरित की गई। उन्होंने कहा कि टीबी से डरें नहीं दवा के सहारे लड़ें टीबी से मुक्त होना संभव है। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के पूर्ण कालिक कार्यकर्ताओं केअखिल भारतीय पालक सतीश चावला ,सुरेश पुरी,भूषण गोयल, कृष्ण पाहवा, के के चावला, जगदीश ढींगरा, डा. मौंगिया आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें