भारत की जीत पर शहर के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह
फोटो 40 से 44
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल।
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारत की शानदार जीत के बाद शहर के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई। शहर के खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहते हुए इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया।
खिलाड़ी रितू ने कहा कि भारत की जीत से हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि टीम के खिलाड़ियों ने दबाव के बावजूद बेहतरीन खेल दिखाया और युवाओं को मेहनत व आत्मविश्वास का संदेश दिया है।
खिलाड़ी अरमान ने कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा खास होता है और इस मुकाबले में जीत मिलना और भी सुखद अनुभव है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने जिस संयम और रणनीति के साथ खेला, वह प्रेरणादायक है और युवा खिलाड़ियों को इससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
खिलाड़ी मंयक नरवाल ने टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत देशवासियों के लिए खुशी का बड़ा मौका है। उन्होंने कहा कि ऐसे मुकाबले युवाओं में क्रिकेट के प्रति जुनून बढ़ाते हैं और वे भी देश के लिए खेलने का सपना देखते हैं।
खिलाड़ी कीर्ति ने कहा कि भारतीय टीम की जीत से देशभर में उत्सव जैसा माहौल है। उन्होंने कहा कि महिला और पुरुष दोनों वर्गों के युवा खिलाड़ी इस जीत से प्रेरित होकर अपने खेल को और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।