फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भारत और ऑस्ट्रेलिया मिलकर करेंगे बागवानी में शोध

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय (एमएचयू) करनाल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति और वैज्ञानिकों, विद्यार्थियों के साथ कई विषयों पर बातचीत की।
विज्ञापन

प्रतिनिधियों ने कहा कि भारत और आस्ट्रेलिया में बागवानी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है, रोजगार के असीमित अवसर हैं। इन अवसरों को दोनों ही विश्वविद्यालय मिलकर बागवानी के क्षेत्र में अनुसंधान एवं शिक्षा को बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। पिछले दिनों महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय (एमएचयू) करनाल और आस्ट्रेलिया की वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के बीच दोहरी डिग्री और साझा अनुसंधान के साथ करार हुआ था।
इसी क्रम में वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी आस्ट्रेलिया के निदेशक प्रो. इयान एडरसन की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को एमएचयू पहुंचा। एमएचयू के कुलपति डॉ. सुरेश कुमार मल्होत्रा ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

इसमें अंतरराष्ट्रीय सहयोग वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ. कोपल चौबे शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने एमएचयू के कुलपति को बताया कि आस्ट्रेलिया में किस तरह बागवानी की खेती को किसानों के लिए लाभप्रद बनाया गया है। इसके बाद कुलपति डॉ. सुरेश मल्होत्रा ने एमएचयू कैंपस निर्माण दिखाया। प्रतिनिधिमंडल ने एमएचयू के विद्यार्थियों और वैज्ञानिकों से मिलकर विभिन्न विषयो पर बातचीत की। अंजनथली जाकर एमएचयू के बागवानी महाविद्यालय का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने प्रतिनिधिमंडल से आस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी और एमएचयू द्वारा प्रदान की जाने वाली दोहरी डिग्री के बारे में जानकारी हासिल की। दाखिला प्रक्रिया, स्कॉलशिप की संभावनाएं, डिग्री की मान्यता, इंटरशिप, कृषि उद्योग, स्टार्टअप, एंटरप्रन्योरशिप विषयों पर कई सवाल भी किए। अनुसंधान निदेशक एवं डीन प्रो रमेश गोयल ने एमएचयू की उपलब्धियां बताई। मौके पर रजिस्ट्रार सुरेश सैनी, डीन पीजीएस डॉ धर्मपाल, छात्र कल्याण निदेशक प्रो रंजन गुप्ता, विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ विजय पाल यादव, डॉ एसके अरोड़ा, डा सुरेंद्र सिंह, डॉ सहरूण, डॉ गौरव मौजूद रहे।
दोनों विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को मिलेगी दोहरी डिग्री : निदेशक वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया के निदेशक प्रो. इयान एडरसन के अनुसार आस्ट्रेलिया कम जनसंख्या वाला बड़ा देश है, लेकिन वहां का किसान बागवानी की खेती कर अपने देश की जरूरतों को तो पूरा कर ही रहा है, साथ ही देशों को भी सहयोग भी कर रहा है।
भारत और आस्ट्रेलिया में बागवानी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं व रोजगार के अवसर हैं। इन पर दोनों ही विश्वविद्यालय मिलकर अनुसंधान व शिक्षा क्षेत्र आगे बढ़ेंगे। दोनों ही विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दोहरी डिग्री दी जाएगी। दोनों के छात्र एक दूसरे के देश में जाकर शोध व अन्य शिक्षण कार्य कर सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें