फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वायरल और जुकाम के मरीजों की बढ़ी संख्या

Sun, 02 Nov 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मौसम में बदलाव के साथ ही शाम के समय ठंडक का अहसास होने लगा है। बदलता मौसम बीमार कर रहा है। वायरल, सर्दी-जुकाम और फ्लू के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिला नागरिक अस्पताल की फ्लू और जनरल मेडिसिन ओपीडी में विगम सप्ताह में रोजाना 60 से 70 मरीज खांसी, गले में दर्द, बुखार और सिरदर्द जैसी शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों और बुजुर्गों की संख्या सबसे ज्यादा है।
नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलबीर ने बताया कि इस समय मौसम में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर है। शरीर को इस अचानक बदलाव के अनुसार खुद को ढालने में समय लगता है। जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, उन पर मौसम का असर जल्दी पड़ रहा है। बच्चे हल्के कपड़े पहने बाहर खेलने चले जाते हैं, वहीं बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण वे संक्रमण की चपेट में जल्दी आते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे मौसम में हल्के फ्लू, वायरल और श्वसन संक्रमण तेजी से फैलते हैं। हवा में नमी और धूल कण भी संक्रमण को बढ़ावा देते हैं। कई मरीजों में सर्दी-जुकाम के साथ गले में दर्द, बुखार और बदन दर्द जैसे लक्षण भी देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉ. कुलबीर ने सलाह दी कि सुबह और शाम के समय बाहर निकलते समय गर्म कपड़े जरूर पहनें। खासकर बच्चों को ठंडे पेय पदार्थ या आइसक्रीम से बचना चाहिए और पानी हमेशा गुनगुना पिएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें