जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के जिला अध्यक्ष पराग गाबा। स्वयं
करनाल। गैस सिलिंडरों की कीमतों में हुई वृद्धि को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के जिला अध्यक्ष पराग गाबा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। पराग ने कहा कि 19 किलो के कॉमर्शियल सिलिंडरों सहित छोटे व्यापारिक गैस सिलिंडरों की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि से छोटे दुकानदारों, होटल संचालकों, रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों और ढाबा मालिकों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इस दिशा में कदम नहीं उठाए गए तो कांग्रेस पार्टी जनता के हित में विरोध प्रदर्शन करेगी। ब्यूरो