फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बस की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाई घायल

Sun, 03 May 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल/घरौंडा।
विज्ञापन


घरौंडा स्थित नए बस स्टैंड के पास हरियाणा रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार दो कमल और पारस गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार की है।

घरौंडा निवासी कमल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोपहर में वह चचेरे भाई पारस को मोटर साइकिल पर नए बस अड्डे छोड़ने जा रहा था। पंचकूला डिपो की एक बस के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस और राहगीरों की मदद से उनको घरौंडा के अस्पताल ले जाया गया। जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर करनाल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पारस की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि कमल की शिकायत के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें