फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कुंजपुरा में स्थापित हुआ समावेशी शिक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। समग्र शिक्षा के तहत पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंजपुरा में जिले का दूसरा समावेशी शिक्षा केंद्र स्थापित किया गया। यह केंद्र दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए मददगार बनेगा। इससे उनकी पढ़ाई भी आसान होगी। केंद्र में कई तरह के उपकरण रखे गए हैं। खासतौर पर दिव्यांग विद्यार्थियों की मदद के लिए स्पेशल टीचर की भी तैनाती की गई है। वहीं मूक-बधिर विद्यार्थियों को सांकेतिक भाषा भी सिखाई जाएगी। सोमवार को केंद्र का उद्घाटन विधायक राम कुमार कश्यप ने किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योत्सना विशेष तौर पर पहुंचे। प्रिंसिपल सरोज और सुधीर अहलावत मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें