करनाल। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने वीरवार को राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज झिंझाना में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नव निर्मित कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया। विद्यालय के प्रबंधक शैलेन्द्र मित्तल और प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने बताया कि यह कंप्यूटर लैब विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसमें नवीनतम कंप्यूटर, इंटरनेट सुविधा तथा प्रोजेक्टर आदि की व्यवस्था की गई है जिससे विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार, प्रवक्ता रसायन विज्ञान ने किया। प्रधानाचार्य परवीन कुमार अतिथियों स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। स्कूल प्रागंण में पहुंचते ही हरविंद्र कल्याण विधानसभा अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। छात्र-छात्राओं ने पुष्प वर्षा की और स्कूल की छात्राओं ने मुख्य अतिथि का तिलक लगा कर अभिवादन किया। संवाद