फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण कर भरवाए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। निसिंग से गुल्लरपुर रोड़ पर वीरवार को निर्माणाधीन सड़क का अतिरिक्त उपायुक्त ने निरीक्षण किया। अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट ने गुल्लरपुर मार्ग के करीब पांच किलोमीटर निर्माणाधीन ब्लॉक से बनाई गई गुरुद्वारा तक करीब 500 मीटर सड़क की निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल भरवाया। सड़क की चौड़ाई व लंबाई की भी जांच की। जांच के दौरान उनके साथ जिला परिषद के कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार, पंचायतीराज विभाग के जेई पंकज सहित अन्य विभागीय कर्मचारियों के साथ पहुंच सड़क का निरीक्षण कर गहनता से जांच की। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। जिससे सड़क का निर्माण सही तरीके से हो सकें और सड़क लंबे समय तक टिकाऊ रहे। जिससे वाहन चालकों के लिए सुरक्षित सफर तय करने उपयोगी बन सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें