फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मरम्मत के नाम पर जिले में कई घंटे गुल रही बिजली

Mon, 23 Mar 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। रविवार को अवकाश के दिन जिले के कई हिस्सों में घंटों बिजली गुल रहने से आमजन को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह से शुरू हुई कटौती का असर दोपहर बाद तक देखने को मिला। छुट्टी के दिन घरेलू कामकाज बाजार की गतिविधियां और छोटे कारोबार प्रभावित रहे। लोगों का कहना है कि रविवार को ही अधिकतर परिवार अपने जरूरी कार्य निपटाते हैं, लेकिन लंबे समय तक बिजली न रहने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई। कहीं पानी की मोटरें नहीं चल पाईं तो कहीं इन्वर्टर जवाब दे गए। बढ़ती गर्मी के बीच बिजली बंद रहने से बुजुर्गों और बच्चों को अधिक दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन


शहर के कई रिहायशी इलाकों में सुबह से ही लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। वहीं प्रमुख बाजार क्षेत्रों में भी कारोबार प्रभावित रहा। व्यापारियों का कहना है कि छुट्टी के दिन ग्राहक अधिक आते हैं, लेकिन बिजली न होने से लेन-देन और अन्य कार्यों में बाधा आई।

इन क्षेत्रों में लगाए गए कट

क्रमांक फीडर/उपकेंद्र का नाम
समयावधि
प्रभावित क्षेत्र

1
11 केवी सेक्टर-12 फीडर सुबह 7 से 9 बजे तक
सेक्टर-12, डीसी कार्यालय, हर्षा मॉल, हूडा कार्यालय

2
33 केवी एचएसआईआईडीसी पावर हाउस सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक
सेक्टर-3, शाम नगर, मोती नगर, प्रीतम नगर, अंसल टाउन, अनाज मंडी क्षेत्र

3
11 केवी निधि विहार फीडर सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक
सेक्टर-9 का आधा भाग

4
11 केवी सेक्टर-33 (भाग-2) फीडर सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक
सेक्टर-33

5
33 केवी ओल्ड पावर हाउस से संबंधित फीडर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक
सदर बाजार, रघुनाथ मंदिर क्षेत्र, दीवान कॉलोनी, नया पुरी, कमेटी चौक, गुड़ मंडी आदि

6
33 केवी रामनगर उपकेंद्र
दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक
रामनगर क्षेत्र के सभी संबंधित फीडर

मेंटेनेंस कार्य पूर्ण होने के पश्चात चरणबद्ध तरीके से विद्युत आपूर्ति बहाल की गई।

रविवार को ही घर के सारे जरूरी काम करने होते हैं। बिजली नहीं थी तो पानी भरने से लेकर कपड़े धोने तक सब अटक गया। - संदीप अरोड़ा, सेक्टर-3

दुकान में इन्वर्टर भी ज्यादा देर नहीं चला। ग्राहक आए, लेकिन बिजली न होने से काम प्रभावित हुआ। - राजीव गुप्ता, व्यापारी सदर बाजार

गर्मी बढ़ रही है। आधा दिन बिजली न हो तो बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी होती है। अवकाश के दिन कटौती होने से दिक्कत होती है। - नीलम शर्मा, नया पुरी
विज्ञापन


रखरखाव और मरम्मत जरूरी है लेकिन अवकाश के दिन लंबी कटौती से लोगों की योजना बिगड़ जाती है। - इमरान खान, सेक्टर-33

अक्सर अधिक जरूरत के आधार पर ही मरम्मत कार्य कराए जाते हैं। रविवार के दिन भी कुछ जगह कटौती की गई। हालांकि समय पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।– नसीब सिंह, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें