फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल रिहर्सल में जमाया रंग, डीसी पहुंचे देखने

Sat, 25 Jan 2014 12:47 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र जिले का स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल द्रोणाचार्य स्टेडियम में की गई, जिसका निरीक्षण जिला उपायुक्त निखिल गजराज ने किया।
विज्ञापन


इस समारोह के लिए आज परेड की टुकड़ियों, पीटी परेड के बच्चों व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्कूलों के बच्चों ने द्रोणाचार्य स्टेडियम में रिहर्सल की। उपायुक्त ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा के परिवहन मंत्री आफताब अहमद ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड की सलामी लेंगे।

मुख्यातिथि गणतंत्र दिवस समारोह के दिन शहीदी स्मारक स्थल पर समारोह से पूर्व शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिवारों को सम्मानित भी किया जाएगा तथा विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी। उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


परेड की टुकड़ियों का नेतृत्व उप-पुलिस अधीक्षक नूपुर बिश्नोई करेंगी। हरियाणा पुलिस की टुकड़ी का नेतृत्व प्लाटून कमांडर एसआई सुभाष चंद, महिला पुलिस की टुकड़ी का नेतृत्व एएसआई रमनदीप कौर, होमगार्ड की टुकड़ी का नेतृत्व प्लाटून कमांडर सतनाम सिंह करेंगे। गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र की एनसीसी की सीनियर डिविजन विंग का नेतृत्व सीनियर अंडर आफिसर अमन कुमार वर्मा, जूनियर डिविजन विंग का सार्जेंट संदीप कुमार करेंगे।

इसके अतिरिक्त अग्रसेन पब्लिक स्कूल की एनसीसी जूनियर विंग गर्ल्स की टुकड़ी का नेतृत्व प्लाटून कमांडर कुमारी मानसी, अग्रसेन पब्लिक स्कूल की प्रजातंत्र के प्रहरी की टुकड़ी का नेतृत्व कुलदीप शर्मा, पुलिस विद्या मंदिर की टुकड़ी का नेतृत्व अर्जुन करेंगे, जबकि बीआर इंटरनेशनल की स्काउट विंग की टुकड़ी को नेतृत्व आशुतोष करेंगे। ये सभी टुकड़ियां अग्रसेन पब्लिक स्कूल के बैंड की धुन पर मिलकर कदमताल करेंगी।

गणतंत्र दिवस समारोह में पीटी परेड में विभिन्न स्कूलों के 2500 बच्चें भाग ले रहे हैं। डंबल में आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर, लेजियम में पूजा माडर्न स्कूल, योगा में डीएवी स्कूल तथा मलखंभ में गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुरुकुल के बच्चे भाग ले रहे हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बीआर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का मां तुझे सलाम, गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर का राजस्थानी नृत्य, कन्या गुरुकुल गामड़ी का अनेकता में एकता, एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का गिद्दा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर का हरियाणवी समूह नृत्य प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन


समारोह में लगभग 500 बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति देंगे। इस मौके पर आईपीएस अधिकारी सुलोचना गजराज, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. यश गर्ग, अंडर ट्रेनिंग आईएएस प्रिंयका सोनी, थानेसर के एसडीएम राजेश कुमार, नगराधीश सतबीर सिंह कुंडू, जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता देवी, जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी धर्मवीर सिंह, सिविल सर्जन डॉ. शिव कुमार, डीएसपी निर्मल सिंह, एआईपीआरओ बलराम शर्मा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें