फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिलिंग प्रतियोगिता में अस्सी ने दिखाया दमखम

Tue, 26 Nov 2013 12:18 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में एक दिवसीय जिला स्तरीय ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता का शुभांरभ जिला साइकिलिंग संघ के जिला अध्यक्ष सरदार हरबंस ओशला ने किया।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के  80 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार की रेस का आयोजन किया गया, जिसमें 14 वर्ष वर्ग की व्यक्तिगत 500 मीटर रेस में थानेसर के रमनदीप प्रथम, रोहित सैनी ने द्वितीय और अमनदीप ने तृतीय स्थान हासिल किया।

वहीं 16 वर्ष वर्ग की पैराशूट 2000 मीटर रेस में सौरभ साईं ने पहला, गुरमीत ने दूसरा और भूपेंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

18 वर्ष की सामूहिक एक हजार मीटर रेस में प्रदीप ने प्रथम, मनीष ने द्वितीय और रोहित ने तृतीय स्थान हासिल किया और 16 वर्ष वर्ग की सामूहिक 1000 मीटर रेस में अमित ने पहला, भूपेंद्र ने दूसरा और साहिल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


इसके अलावा 18 वर्ष की व्यक्तिगत एक हजार मीटर रेस में संदीप ने प्रथम पवन कुंडु, साई ने द्वितीय और अवतार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 16 वर्ष वर्ग की व्यक्तिगत 500 मीटर रेस में सौरभ साई ने पहले, लवीस साईं ने दूसरा तो सौरभ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

व्यक्तिगत पराशूट 3000 मीटर रेस में अवतार सिंह प्रथम, पवन कुंडू द्वितीय और अंग्रेज सिंह तृतीय स्थान पर रहे। व्यक्तिगत 500 मीटर रेस में महिला वर्ग में मोनिका ने प्रथम, रेनू सैनी ने द्वितीय और रितु सैनी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।

महिला वर्ग सामूहिक रेस में नीरु ने पहला, मोनिका सैनी ने दूसरा और रेनू सैनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं व्यक्तिगत पैराशूट 4000 मीटर रेस में संजीव कुमार ने पहला, मोहित ने दूसरा और दीपेंद्र चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

वहीं अंत में टीम सप्रिंट पुरुष वर्ग में दिलप्रीत, सतबीर, राजेंद्र ने पहला स्थान, रविंद्र सिंह, सुखविंद्र सिंह, धमेंद्र सिंह ने दूसरा, वीरेंद्र सैनी, रजत सैनी और जितेंद्र सैनी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वहीं प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों की उत्साह बढ़ाते हुए जिला साइकिलिंग अध्यक्ष हरबंस सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी हरियाणा ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे जो 26 और 27 नवंबर को द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।

इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष उजागर सिंह, सतीश मित्तल, राजेंद्र सैनी, कुलदीप सिंह और साइकिलिंग कोच कुलदीप सिंह मौजूद रहे और खिलाड़़ियों का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें