फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महिला थाने में भिड़े ससुराल और मायका पक्ष, किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। महिला थाने में वीरवार को मायके पक्ष की ओर से दामाद के खिलाफ शिकायत देने के बाद पुलिस ने बातचीत के लिए शुक्रवार को मायके और ससुराल दोनों पक्षों के लोगों को थाने में बुलाया था। बातचीत शुरू होने से पहले ही दोनों पक्ष भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे चले। मारपीट में विवाहिता की मां और उसके भाई को चोट भी लगी है। पुलिस ने जैसे-तैसे हंगामा शांत कराया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एकता कॉलोनी प्रेम नगर निवासी सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की शादी चंडीगढ़ निवासी निखिल के साथ हुई थी। शादी के बाद से दामाद बेटी को काफी परेशान करता था और उससे मारपीट करता था। इस पर महिला के मायके वालों ने दामाद के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दी थी। दोनों पक्षों को वीरवार को बातचीत के लिए महिला थाने में बुलाया गया था। दोनों पक्ष थाने में पहुंचे। बातचीत शुरू होने से पहले ही महिला के पति निखिल, उसकी मां, पिता बद्री प्रसाद ने युवती की मां और उसके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में दोनों को काफी चोट आई है। इस दौरान महिला थाने में काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने जैसे-तैसे दोनों पक्षों को शांत कराया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें