करनाल। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की कोशिश के आरोप लगाए हैं। थाना मधुबन पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में गांव बडौता निवासी पीड़िता पल्लवी नेबताया कि उसकी शादी 26 फरवरी 2023 को राजीव के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बार ससुराल के लोगों ने बाइक और एसी की मांग की। आरोप लगाया ने कई बार अश्लील हरकतें की। ससुराल वालों को बताने पर घर से निकाल दिया गया। पंचायत के बाद वह फिर ससुराल पहुंची। कुछ दिन बाद फिर दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। वह 21 मार्च 2025 से मायके में रह रही है। ब्यूरो