फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस न मिलने पर उपभोक्ता सड़क पर उतरे

Sat, 04 Jan 2014 12:17 AM IST
सीवन
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा सीवन में लोगों को गैस सिलेंडर न मिलने के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। गैस उपभोक्ताओं ने करीब आधे घंटे तक रोड बंद रखा। जाम की सूचना मिलने पर सीवन थाना प्रभारी इंसपेक्टर महावीर सिंह मौके पर पहुंचे और गैस एजेंसी से बातचीत करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सीवन वासी मान सिंह चीमा, हरी राम सैनी, करनैल सिंह, सुखदेव सिंह, जगरूप सैनी, सुशील सैनी, मामराज, सुरेश, सुभाष ने बताया कि नीलम गैस एजेंसी के द्वारा उन्हें हर मंगलवार और शुक्रवार को सीवन में ट्राली के द्वारा गैस सप्लाई की जाती है। वे लोग तीन हफ्ते से मंगलवार और शुक्रवार को कड़ाके की ठंड में भी सुबह चार-पांच बजे से सिलेंडर लेकर लाइन में लगते हैं लेकिन दस बजे उन्हें कहा जाता है कि गैस नहीं आएगी। इस कारण से उन्हें भारी परेशानी हो रही है।

एजेंसी परेशान कर रही
इंडियन नेशनल लोकदल नेता मान सिंह चीमा ने बताया की गैस एजेंसी वालों ने उपभोक्ताओं को परेशान करने का ठेका ले रखा है। अगर मंगलवार की पर्ची कटी हुई है किसी कारण से गैस नहीं आती तो पर्ची दोबारा बनवानी पड़ती है। कई उपभोक्ता तीन तीन बार पर्ची नई करवा चुके है लेकिन उन्हें गैस नहीं मिल रही है। हर मंगलवार और शुक्रवार को वे लाइन में लगते हैं लेकिन तीन से चार घंटे इंतजार करने के बाद उन्हें पता चलता है कि गैस सिलेंडर वाली ट्राली नहीं आएगी। इसके बाद उन्हें खाली हाथ लोटना पड़ता है। यह क्रम तीन हफ्ते से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें