फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मामूली विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। वार्ड-16 स्थित अशोका कॉलोनी में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में दोनों पक्षों से एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


अशोका कॉलोनी निवासी सोनू ने बताया कि वह अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठा था। उसी समय कॉलोनी का विक्की आया और उसे घूरने लगा। घूरने का कारण पूछने पर विक्की ने हमला बोल दिया। इतने में विक्की का भाई भी घर से निकल आया और दोनों ने उसके साथ मारपीट की। सोनू के बचाव में उसकी मां और उसका छोटा भाई आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। घायल होने पर अस्पताल ले जाया गया तो वहां भी विक्की पहुंच गया और पथराव कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें