फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पानी बदलने के विवाद में युवक को ईंट मार किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव आमवाला में खेत से पानी बदलने को लेकर हुए चचेरे भाइयों में विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने अपने पिता के साथ मिलकर चचेरे भाई को ईंट मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


गांव आमवाला निवासी सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका अपने चाचा सुभाष के साथ ट्यूबवेल को लेकर कुछ दिन पहले कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया था। सोनू ने बताया कि बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे वह अपने घर पर था। इस दौरान उसका चाचा सुभाष अपने लड़के अंकित के साथ उनके घर में घुस गया। आरोपी आते ही उसे उसे अपने खेत में पानी बदलने को लेकर बहस करने लगे। इस दौरान अंकित ने नींच से ईंट उठाकर उसके मुंह पर मारी। जिस कारण उसके मुंह से खून आने लगा। उसके भाई ने मौके पर पहुंचकर उसे आरोपियों से छुड़वाया और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें