फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी ने युवक को अमेरिका की जगह भेजा आर्मीनिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कुरुक्षेत्र के एक युवक के साथ करनाल में विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव दयालपुरा थानेसर निवासी दीपक राज ने कुंजपुरा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका साला दिलबाग निवासी नगला रोड़ान विदेश में जाकर काम करने की तलाश में था। उसे नगला रोड़ान का सुमित मिला। जिसने बताया कि वह और उसका पार्टनर बेरोजगार लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। दिलबाग को अमेरिका भेजने के लिए 35 लाख रुपये मांगे। वे सुमित की बातों में आ गए। उन्होंने बताया कि सुमित उसके साले के घर आकर उससे पासपोर्ट व अन्य कागजात ले गया। उसके बाद जसविंद्र उर्फ जग्गी ने उसके साले का आर्मीनिया का टिकट व वीजा लगवा दिया। जग्गी ने उसके साले को 10 लाख 2 हजार रुपये के यूरो ले जाने को कहा। इसके बाद 20 जुलाई 2022 को आरोपियों ने उसके साले को जयपुर से आर्मीनिया भेज दिया। फिर वहां से सर्विया भेज दिया। सर्विया भेजने के बाद सुमित ने उसे कहा कि आपको पांच लाख रुपये देने होंगे, इसके बाद ही उसके साले को सर्विया से आगे भेजा जाएगा। इस पर सुमित ने मेरी जग्गी से फोन पर बात कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया है कि उसने 28 जुलाई 2022 को सुमित को दयालपुर गांव में पांच लाख रुपये नकद दिए। इसके बाद साले को सर्विया से रोमानिया भेज दिया। जहां पर साले को लगभग दो महीने तक रखा। वहां पर उसका साला काफी परेशान रहा, एजेंट ने उसके साले को खर्चे के रुपये देने बंद कर दिए और न ही उसे खाना दिया। तब मजबूरन इधर उधर रुपये इकट्ठे करके करीब एक लाख रुपये के यूरो उसने साले को भिजवाए। वहां से फिर उसे रोमानिया से ऑस्ट्रिया भेज दिया। इसके बाद आरोपी सुमित कहने लगा कि पहले 10 लाख रुपए दो इसके बाद ही उसके साले को ऑस्ट्रिया कैंप से निकलवाएगा। इसके बाद 10 लाख देने के बाद उसे स्पेन भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें