करनाल। पुलिस ने अवैध रूप से शराब ठेका चला रहे एक व्यक्ति को काबू कर शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि इंद्री के गांव गुमटो रोड पर सड़क किनारे अवैध रूप से शराब का ठेका चलने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच की गई तो 131 शराब की बोतलें बरामद की गईं। दूसरी ओर पुलिस ने सूखा उर्फ सुखविंदर निवासी नलीपार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। जो कि यमुना किनारे खेत में कच्ची शराब निकाल रहा था। आरोपी से 382 लीटर लाहन मिला है। संवाद