फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घर-घर जाकर बनाएंगे आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में एक लाख 70 हजार 473 लोगों बनाए जाने हैं आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर घर दस्तक आयुष्मान अभियान शुरू हो चुका है। जिसके तहत जिलेभर के आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों के कार्ड बनाएं जाने का कार्य शुरू हो चुका है। आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में नौ लाख 38 हजार 140 लाभार्थी हैं। जिसमें से सात लाख 67 हजार 667 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बना हुआ है। अब बचे हुए एक लाख 70 हजार 473 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य चल रहा है।
उप-सिविल सर्जन डॉ. सरोज ने बताया कि आयुष्मान अभियान के तहत जिलेभर के बचे हुए 1.70 लाख लोगों के योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। इसमें आशा कर्मी स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग कर रही हैं। जो 1.70 लाख लाभार्थियों के घर पर ही जाकर आयुष्मान कार्ड बनाएंगे। वहीं जिन इलाकों में सीएससी सेंटर है। वहां स्वयं आशा कर्मी लाभार्थियों को सीएससी सेंटर तक लेकर जाएगी और उनके सीएससी सेंटर के माध्यम से कार्ड बनवाने में मदद करेगी। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों के कार्ड समय पर बन सकें। बता दें कि योजना के तहत अभी तक जिले भर के 33 हजार 99 कार्ड धारकों लाभ मिला है। इनमें से सरकारी अस्पताल में 9,629 लाभार्थियों और निजी अस्पतालों में 23,470 लाभार्थियों ने योजना का लाभ उठाया है। इनमें सरकारी के 2.40 करोड़ और निजी के 26.47 करोड़ रुपयों का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 25 सरकारी व 47 निजी अस्पतालों में मिल रहा लाभ
आयुष्मान कार्ड योजना के जिला को-ऑर्डिनेटर अनीत कुमार ने बताया कि आयुष्मान कार्ड धारकों को 2200 तरह की बीमारियों का पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज मिल रहा है। इसको लेकर आयुष्मान योजना के तहत 25 सरकारी और 47 निजी अस्पताल पैनल पर जुड़े हैं। जो मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब सरकार की ओर से डिजिटल कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। जो लाभार्थी अपने आप अपने फोन पर एप डाउनलोड करके डिजिटल कार्ड बना सकता है और यह डिजिटल कार्ड भी सभी अस्पतालों में मान्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें